Uncategorized राष्ट्रीय

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने ‘नीट यूजी 2026Ó परीक्षा रद्द की..

जगप्रेरणा बालाघाट/गोंदिया।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने ३ मई को आयोजित मेडिकल प्रवेश परीक्षा ‘नीट-यूजी-2026Ó को इसका प्रश्नपत्र लीक होने के आरोपों के मद्देनजर मंगलवार को रद्द करने की घोषणा की तथा सरकार ने सीबीआई को इन ‘अनियमितताओंÓ की विस्तृत जांच करने का आदेश दिया। एनटीए ने कहा कि यह परीक्षा अलग से अधिसूचित तिथियों पर पुन: आयोजित की जायेगी।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने ‘एक्सÓ पर जारी एक एक बयान में कहा कि यह निर्णय पारदर्शिता बनाए रखने और राष्ट्रीय परीक्षा प्रणाली में विश्वास को बरकरार रखने के हित में लिया गया है। उसने कहा, ”केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर एनटीए द्वारा तथ्यों को परखे जाने और कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा साझा की गई जांच संबंधी जानकारी के आधार पर राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने तीन मई 2026 को आयोजित नीट (यूजी) 2026 परीक्षा को भारत सरकार की मंजूरी से रद्द करने और परीक्षा को अलग से अधिसूचित तिथियों पर पुन: आयोजित करने का निर्णय लिया है।ÓÓ एजेंसी ने कहा कि प्राप्त सूचनाओं और कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा साझा किए गए निष्कर्षों के आधार पर यह स्पष्ट हो गया है कि ‘वर्तमान परीक्षा प्रक्रिया को जारी रखना उचित नहीं है।Ó उसने कहा, ”पुन: होने वाली परीक्षा की तिथियां और उनके लिए जारी किये जाने वाले प्रवेश पत्र की समय-सारणी अगले कुछ दिनों में एजेंसी के आधिकारिक माध्यमों से सूचित की जाएगी।ÓÓ
विद्यार्थियों के हित में लिया गया निर्णय..
एनटीए ने कहा कि सरकार ने परीक्षा से जुड़े आरोपों की व्यापक जांच के लिए मामले को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो को सौंपने का फैसला किया है। उसने कहा, ”एनटीए सीबीआई को पूरा सहयोग देगी और जांच के लिए आवश्यक सभी सामग्री, रिकॉर्ड और सहायता प्रदान करेगी।ÓÓ एनटीए ने कहा, ”यह निर्णय विद्यार्थियों के हित में और राष्ट्रीय परीक्षा प्रणाली में भरोसे को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।ÓÓ
नए पंजीकरण की नहीं होगी आवश्यकता..
एजेंसी ने स्वीकार किया कि परीक्षा को दोबारा आयोजित करने से परीक्षार्थियों और उनके परिवारों को ‘वाकई बड़ी असुविधाÓ होगी। लेकिन परीक्षा प्रणाली में विश्वास को ‘बड़ी और स्थायी क्षतिÓ से बचाने के लिए यह निर्णय आवश्यक था। एनटीए के अनुसार, मई 2026 के सत्र में पंजीकृत उम्मीदवारों की जानकारी और चुने गए परीक्षा केंद्रों को पुन: आयोजित होने वाली परीक्षा में शामिल किया जाएगा। ”नए पंजीकरण की आवश्यकता नहीं होगी और कोई अतिरिक्त परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा।Ó विद्यार्थियों द्वारा पहले से भुगतान की गई फीस वापस कर दी जाएगी और परीक्षा एनटीए के आंतरिक संसाधनों का उपयोग करके पुन: आयोजित की जाएगी।
शीघ्र दी जायेगी परीक्षा की जानकारी..
एजेंसी ने कहा कि परीक्षा की नई तारीखें और संशोधित प्रवेश पत्र की समय सारणी की सूचना आने वाले दिनों में आधिकारिक चैनलों के माध्यम से दी जायेगी तथा परीक्षार्थियों एवं अभिभावकों को सलाह है कि वे केवल एजेंसी द्वारा जारी की गई सत्यापित जानकारी पर ही भरोसा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *