राज्य

जंगल में जमी थी जुआंरियों की गैंग, चल रहे थे हार जीत के दांव..

गोंदिया पुलिस ने धावा बोलकर पकड़ा जुआरियों को.. 9 लोगों पर अपराध दर्ज कर जब्त किया कुल 6 लाख 70 हजार 270 रुपये का माल..

जगप्रेरणा गोंदिया।
अवैध कारोबार करने वाले तथा सटोरिये, जुआरी अपने शौक और कारोबार को करने के लिये पुलिस से बचने के लिये नए नए उपाय खोजते रहते हैं, लेकिन इसके बाद भी वो पुलिस की दबिश से बच नहीं पाते। एैसे ही गोंदिया जिले के देवरी क्षेत्र के मौजा जमनापुर के झाड़ीदार जंगल में पहुंचकर बेखौफ होकर कुछ जुआरी 52 पत्तों के ताश का खेल खेलते हुए हार और जीत के दावं लगाने में मशगुल थे, लेकिन वहां भी पुलिस की टीम पहुंच ही गई, और जुआरियों को 52 पत्तों के साथ और उनकी मोटर सायकिल व नगदी व मोबाईल संहित समस्त राशि को जब्त कर लिया और आरोपियों पर अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक गोंदिया श्री गोरख भामरे के निर्देश तथा पुलिस निरीक्षक श्री पुरुषोत्तम अहेरेकर, एलसीबी गोंदिया के मार्गदर्शन में एलसीबी गोंदिया की पुलिस टीम 17/05/2026 को जिले में अवैध धंधों पर कार्रवाई हेतु पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि पुलिस स्टेशन देवरी क्षेत्र के मौजा जमनापुर के झाड़ीदार जंगल में कुछ लोग 52 पत्ती ताश पर पैसों की बाजी लगाकर हार-जीत का जुआ खेल रहे हैं। गोपनीय सूचना के आधार पर एलसीबी गोंदिया टीम ने मौजा जमनापुर जंगल क्षेत्र में छापा मारा। वहां निम्नलिखित 9 लोग जुआ खेलते पाए गए। इन 9 लोगों में 1. नदीम नईम शेख, उम्र 46 वर्ष, निवासी देवरी, 2. अविनाशसिंह श्रीसंत बहादुर, उम्र 38 वर्ष, निवासी बामणी चारभाटा, छत्तीसगढ़, 3. राजेश ज्ञानीराम पटले, उम्र 32 वर्ष, निवासी कन्हाळगांव देवरी, 4. सज्जाद शफी पठान, उम्र 34 वर्ष, निवासी साखरीटोला सालेकसा, 5. बालदीपसिंह निर्मलसिंह खानूजा, उम्र 34 वर्ष, निवासी देवरी, 6. जागेश्वर धनलाल कुत्तीर, उम्र 41 वर्ष, निवासी मुल्ला, 7. प्रतिमोल सुरेश डोंगरे, उम्र 21 वर्ष, निवासी सिंधीबीरी देवरी, 8. जसविंदसिंह जोगेंद्रसिंह भाटिया, उम्र 55 वर्ष, निवासी देवरी तथा 9. सपुरणसिंह अवतारसिंह भाटिया, उम्र 65 वर्ष, निवासी देवरी को पुलिस ने धर दबोचा। तथा पंचों की मौजूदगी में तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से 1,26,850 रुपये नकद, 4 मोटर साइकिल, 11 एंड्रॉइड मोबाइल और जुआ खेलने का सामान बरामद किया गया। कुल जब्त माल की कीमत 6,70,270 रुपये बताई गई है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह जुआ विजय मडावी, निवासी देवरी द्वारा संचालित कराया जा रहा था। इसके आधार पर उपरोक्त 9 आरोपियों सहित विजय मडावी के खिलाफ पुलिस थाना देवरी में अपराध क्रमांक 191/2026, धारा 12(अ) महाराष्ट्र (मुंबई) जुआ प्रतिबंधक अधिनियम 1887 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच पुलिस थाना देवरी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार की जा रही है।
इनका रहा सराहनीय योगदान..
यह सफल छापामार कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री गोरख भामरे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभय डोंगरे, गोंदिया के निर्देशानुसार तथा पुलिस निरीक्षक श्री पुरुषोत्तम अहेरेकर, एलसीबी गोंदिया के मार्गदर्शन में पोहवा तुलसीदास लुटे, दिक्षीतकुमार दमाहे, संजय चौहान, प्रकाश गायधने, सुबोध बिसेन, इंद्रजीत बिसेन, भोजराज बहेकार, पुलिस शिपाई सुनील डहाके, राकेश इंदूरकर एवं छगन विठ्ठले, एलसीबी गोंदिया की टीम द्वारा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *